आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी:दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट उपलब्ध कराते थे आरोपी

Oct 03, 2026 - 17:21
0
आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग से टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी:दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट उपलब्ध कराते थे आरोपी
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग के जरिए टेलीकॉम राजस्व में धोखाधड़ी करने के आरोप में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 मोबाइल फोन, एक डेल कंपनी का लैपटॉप, तीन खुले सिम कार्ड और 4,690 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन पर जिले में चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत किया गया। क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी के बताया कि 2 अक्टूबर 2026 को सरायमीर पुलिस और साइबर सेल की टीम संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संजरपुर बाजार से करीब 200 मीटर आगे पोखरे के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी जीशान पुत्र मोबीन निवासी महाजनी टोला, थाना सरायमीर के साथ मिलकर International Premium Rate Numbers (IPRN) पर इंटरनेट कॉलिंग (VoIP) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कॉल करने और करवाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, इन कॉलों को विभिन्न टोल-फ्री नंबरों से जोड़कर अधिक समय तक सक्रिय रखा जाता था, जिससे प्रति मिनट के आधार पर राजस्व उत्पन्न होता था और आरोपियों को उसमें कमीशन मिलता था। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से करते थे रूट डायवर्ट पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों को व्हाट्सऐप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रीमियम नंबर और कॉल रूट उपलब्ध कराए जाते थे। बरामद मोबाइल फोन और लैपटॉप में BESTIPRN.COM और ESSARTELECOM.NET से संबंधित लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से कॉल रूटिंग और कॉल बाईपास किए जाने की जानकारी मिलने की बात पुलिस ने कही है। आरोपियों ने इस काम से प्राप्त धनराशि को आपस में बांटने तथा कई बार USDT/क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से लेन-देन किए जाने की जानकारी भी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. ताबिश पुत्र जोरार अहमद, निवासी खुदादादपुर, थाना निजामाबाद तथा सलीम अहमद पुत्र जावेद अख्तर, निवासी खरेवां, थाना सरायमीर, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह, उपनिरीक्षक रविप्रकाश गौतम प्रभारी साइबर सेल, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश जायसवाल, कांस्टेबल आलोक सिंह और कांस्टेबल राहुल गौड़ शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User