पीलीभीत में पहली बार अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप:गांधी स्टेडियम में 14 से 18 अक्टूबर तक, विजेता टीम को 1 लाख का इनाम

Oct 03, 2026 - 17:21
0
पीलीभीत में पहली बार अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप:गांधी स्टेडियम में 14 से 18 अक्टूबर तक, विजेता टीम को 1 लाख का इनाम
पीलीभीत के खेल इतिहास में पहली बार अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन और पीलीभीत जिला बैडमिंटन संघ मिलकर इसे करा रहे हैं। यह चैंपियनशिप शहर के गांधी स्टेडियम में 14 से 18 अक्टूबर तक चलेगी। इसका नाम 'सनराइज योनेक्स बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026' है। इसमें जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा। आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। क्वालीफाइंग मुकाबलों के बाद मुख्य प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम भी चुनी जाएगी। मैचों के लिए उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ ने 12 रेफरी का एक पैनल बनाया है। इनमें से ज्यादातर रेफरी राष्ट्रीय स्तर का अनुभव रखते हैं। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल मेहंदू और सचिव मनोज गंगवार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User