किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पर बुलडोजर से बरसाए फूल:योगी की हनुमान जी से तुलना की, बोले- अपराधी-माफिया पर कार्रवाई से जनता खुश, विपक्षी नाराज
संभल में शनिवार दोपहर 2 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विरलेश यादव पहुंचे। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। बुलडोजर से पुष्पवर्षा भी की गई। इसके बाद असमोली और संभल विधानसभा क्षेत्र में करीब 15 किमी लंबी रैली निकाली गई। जगह-जगह जुटे कार्यकर्ता और समर्थक रैली के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए। शाम 4 बजे रैली संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय पहुंची। यहां विरलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने का दावा किया। योगी सरकार के काम गिनाए विरलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के हर पहलू पर काम किया है। किसान, मजदूर, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लिए काम किए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना भगवान विश्वकर्मा और हनुमानजी से की। कहा कि जिस तरह भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के निर्माण में भूमिका निभाई, उसी तरह मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई का किया जिक्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उनके अनुसार इससे आम जनता और किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग सरकार से नाराज हो सकते हैं, लेकिन जनमानस और समाज के अलग-अलग वर्ग सरकार के काम से खुश हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। यादव समाज का भी किया जिक्र विरलेश यादव ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि यादव समाज के लिए भाजपा में जगह नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यादव समाज से आने के बावजूद पार्टी ने उन्हें प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि यह छोटे और जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। पार्टी में ईमानदारी से काम करने वाले किसी भी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)