सुल्तानपुर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने बताया मृत; पुलिस कर रही जांच
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धारपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक 20 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। अस्पताल से शव लेकर घर चले आए जानकारी के अनुसार धारपुर गांव के संतराम गौतम की बेटी कुसुम (20) की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हुई थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजन रोने पीटने लगे। इसके बाद अस्पताल से शव लेकर घर चले आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपराध निरीक्षक इंसाफ अली ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवती की मौत किन वजहों से हुई, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)