आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी आरोपी गिरफ्तार:सहायक अध्यापक की फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 230000 रुपए की ठगी
आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर खुद को बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बताकर फर्जी पहचान पत्र दिखाने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी परिचय पत्र, बीएसए कार्यालय की फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना क्षेत्र के हिलालपुर निवासी लक्ष्मन विश्वकर्मा ने मेहनाजपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेला कलीचपुर निवासी हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम ने खुद को बीएसए कार्यालय आजमगढ़ का कर्मचारी बताया। आरोपी ने सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 2.30 लाख रुपये नकद लिए और कुछ दिन बाद फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। जॉइनिंग करने पहुंचने पर हुआ खुलासा
पीड़ित जब नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचा तो दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा।
शिकायत के आधार पर मेहनाजपुर थाने में मुअसं 87/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान कुछ अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 30 सितंबर को मानिकपुर मोड़ से हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी बीएसए परिचय पत्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ की फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 58 वर्ष बताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)