बागपत में पुलिस लिखी गाड़ी में पौधा चोरी:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से वारदात, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी
बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे से पौधा चोरी करने का मामला सामने आया है। एक शख्स 'POLICE' लिखी सफेद रंग की वैगनआर कार से पौधा चुराते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। यह घटना बागपत के टटीरी कस्बे और बड़ौत के बीच की बताई जा रही है। CCTV वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स कार रोकता है और एक्सप्रेस-वे पर लगा पौधा उखाड़कर गाड़ी में रख लेता है। इसके बाद वह कार लेकर वहां से चला जाता है। यह वीडियो बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना ने पिछले साल लखनऊ में हाईवे से गमला चोरी की घटना की याद दिला दी। उस समय भी एक कार सवार 45 रुपये का गमला चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। CCTV वीडियो सामने आने के बाद NHAI के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लोग पौधा चोरी करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)