एनटीपीसी ऊंचाहार में सजी 'काव्यधारा:हास्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताओं पर झूमे श्रोता

Sep 30, 2026 - 15:34
0
एनटीपीसी ऊंचाहार में सजी 'काव्यधारा:हास्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताओं पर झूमे श्रोता
एनटीपीसी ऊंचाहार के आवासीय परिसर स्थित आंबेडकर भवन में हिंदी पखवाड़े के समापन अवसर पर मानव संसाधन विभाग द्वारा 'काव्यधारा' (कवि सम्मेलन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार और परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह के स्वागत व मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। स्वयं श्रीवास्तव, मनिका दुबे, अज़हर इकबाल और हिमांशी बाबरा ने अपनी मधुर गजलों व गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, विकास बौखल और हेमंत पांडेय की हास्य-व्यंग्य रचनाओं ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसके अलावा मोहित शौर्य की ओजपूर्ण देशभक्ति कविताओं ने पूरे प्रेक्षागृह में नई ऊर्जा का संचार किया। मां की ममता पर केंद्रित कविताओं से जहां माहौल भावुक हो गया, वहीं देशभक्ति के गीतों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन हमें अपनी भाषा, संस्कृति व संवेदनाओं से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने सभी अतिथियों और रचनाकारों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User