आंधी-बारिश से 200 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल:पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई सप्लाई, बिजली विभा गी टीमें जुटीं

Sep 30, 2026 - 16:25
0
आंधी-बारिश से 200 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल:पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई सप्लाई, बिजली विभा गी टीमें जुटीं
बहराइच में बीते शुक्रवार और शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पांच दिन बाद भी 200 से ज्यादा गांवों में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इससे एक लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। इन ब्लॉकों के गांव अब भी अंधेरे में मटेरा, शिवपुर, महसी, हुजूरपुर और जरवल ब्लॉक के कई गांवों में बिजली नहीं आई है। इनमें बहोरिकपुर, मासाडीह, रेहुआ मंसूर, कपूरपुर, चंदेलाकला, मानिकपुर, सधुवापुर, भौखारा, निबिया बेगमपुर और लालपुर शिवपुर समेत कई गांव शामिल हैं। खंभे और तार टूटने से ठप हुई सप्लाई आंधी के दौरान कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। तार टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पांच दिन बीतने के बाद भी कई इलाकों में मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। मरम्मत के लिए लगाई गई टीमें बिजली विभाग ने क्षतिग्रस्त खंभों और तारों को ठीक करने के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लाइनों की मरम्मत कर रही हैं और बिजली सप्लाई बहाल करने का काम चल रहा है। जल्द पूरी सप्लाई बहाल करने का दावा अधीक्षण अभियंता नवीन चंद्र प्रसाद ने बताया कि आंधी-बारिश से ठप हुई बिजली सप्लाई को जल्द पूरी तरह बहाल कराया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में टीमें लगाकर तेजी से मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User