आरक्षण जनचेतना रैली की तैयारी:फतेहपुर में आरक्षण और बेरोजगारी पर जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान

Oct 13, 2026 - 16:51
0
आरक्षण जनचेतना रैली की तैयारी:फतेहपुर में आरक्षण और बेरोजगारी पर जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान
फतेहपुर में जनहित संकल्प पार्टी की ओर से बिंदकी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कोराई बाईपास स्थित वसुंधरा गार्डन में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी संरक्षक अविनाश काकड़े और प्रदेश कोषाध्यक्ष पीयूष प्रताप सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अविनाश काकड़े ने 16 नवंबर को प्रस्तावित आरक्षण महा घोटाला जनचेतना रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आरक्षण और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल की ओर से 50 गांवों में चलाई जा रही मुट्ठी भर अनाज जनजागरण मुहिम पर भी चर्चा हुई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में ईमानदार जनप्रतिनिधियों को आगे लाने पर जोर दिया। इस दौरान सरदार सेना के गुजरात प्रभारी सत्येंद्र प्रखर पटेल, जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, मीडिया प्रभारी अजय, युवा जिलाध्यक्ष लालजीत, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User