कौशांबी में सड़क हादसे में घायल दूध विक्रेता की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, साथी गंभीर रूप से घायल, टक्कर मारने वाला फरार
कौशांबी में चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय दूध विक्रेता राजू प्रजापति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार अंजनी पांडेय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजू प्रजापति सोमवार रात करीब 9 बजे चरवा चौराहे स्थित डेयरी पर दूध देकर घर लौट रहे थे। बंदरहाई बाग के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें राजू प्रजापति और अंजनी पांडेय सड़क पर गिरकर घायल हो गए स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को प्रयागराज के अस्पताल पहुंचाया। यहां मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान राजू प्रजापति ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक राजू प्रजापति के तीन बच्चे हैं। इनमें शालिनी देवी (22), शिवानी (20 और प्रकाश (16) शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)