आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान:स्वच्छता मार्च व 'नारा पेंटिंग' से दिया जागरूकता का संदेश

Sep 30, 2026 - 14:12
0
आर्मी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान:स्वच्छता मार्च व 'नारा पेंटिंग' से दिया जागरूकता का संदेश
आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली कैंट (मिडिल विंग) में सीबीएसई के जागरूकता कार्यक्रम 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का सफल आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही और समन्वयक डॉ. एम. कोट्टेश्वरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, जिम्मेदारी, टीम वर्क और नागरिक जागरूकता की भावना विकसित करना था। मुख्य आयोजक सुनीता खेलाळ और शिक्षकों के मार्गदर्शन में कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों ने सबसे पहले अपने-अपने वर्गों की साफ-सफाई की। इसके बाद कक्षा 5 के छात्रों ने 'स्वच्छता मार्च' निकालकर लोगों को जागरूक किया, कक्षा 6 के छात्रों ने 'श्रम दान' में अपना योगदान दिया और कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने 'नारा पेंटिंग' के जरिए स्वच्छता का रचनात्मक संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने "स्वच्छता ही सेवा है — आइए, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं" का संकल्प लिया। बच्चों ने यह प्रदर्शित किया कि स्वच्छता सबकी साझा जिम्मेदारी है और हर छोटा प्रयास एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User