हाथरस में युवक ने फंदे पर लटककर जान दी:पत्नी मायके में थी, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

Sep 30, 2026 - 14:12
0
हाथरस में युवक ने फंदे पर लटककर जान दी:पत्नी मायके में थी, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के टिमरली गांव में मंगलवार रात एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की पहचान 32 साल के सूरज पुत्र राजू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूरज की मां रात में दूसरे मकान पर गई थीं। वहां उन्होंने सूरज को फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर रही मामले की जांच मृतक के भाई ने बताया कि सूरज की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी और तब से वहीं रह रही है। सूरज के पीछे एक बेटी हैं। उसके पिता का भी काफी समय पहले निधन हो चुका है। मुरसान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इससे पहले सूरज फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User