आर्मी पब्लिक स्कूल में 'वीर गाथा 6.0' कार्यक्रम:बच्चों ने चित्रकारी व कविताओं से किया वीरों को नमन

Sep 30, 2026 - 12:34
0
आर्मी पब्लिक स्कूल में 'वीर गाथा 6.0' कार्यक्रम:बच्चों ने चित्रकारी व कविताओं से किया वीरों को नमन
आर्मी पब्लिक स्कूल (प्राइमरी विंग) में मंगलवार को सीबीएसई की प्रतिष्ठित पहल 'वीर गाथा 6.0' के तहत देशभक्ति से ओत-प्रोत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 'वीरता पुरस्कार विजेताओं' के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से अवगत कराना था, ताकि उनके मन में देश और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित हो सके। प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही और समन्वयक अनुजा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने जहां अपनी चित्रकारी के माध्यम से शौर्य व वीरता के दृश्यों को कैनवास पर जीवंत किया, वहीं कक्षा चार के बच्चों ने वीर सैनिकों के सम्मान में भावपूर्ण कविताएं और अनुच्छेद रचे। विद्यार्थियों की इन रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि आज की युवा पीढ़ी देश के बहादुर रक्षकों के त्याग से गहराई से प्रेरित है। विद्यालय प्रबंधन ने इस आयोजन को नई पीढ़ी में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति जगाने की दिशा में एक बेहद सफल और यादगार कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User