हरदोई के शॉपिंग मॉल में लगी आग:पड़ोसी की छत से रास्ता बनाकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू, 4 घंटे में 80 लाख रुपए का नुकसान
हरदोई के बिलग्राम नगर के सदर बाजार स्थित बिट्टू शॉपिंग मॉल में मंगलवार देर रात करीब 12:10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मॉल में रखे कपड़े और दूसरे सामान को चपेट में ले लिया। आग बढ़ने से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और पड़ोस की हाफिज जी गारमेंट्स दुकान को खाली कराया गया। सूचना पर हरदोई, बिलग्राम, संडीला, सवायजपुर और मल्लावां से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। पांच फायर टेंडरों की मदद से करीब चार घंटे तक आग बुझाने का काम चला। मॉल के सौर ऊर्जा स्टोर रूम में बैटरियां रखी होने से दमकल कर्मियों को अंदर जाने में भी खतरा था। धुआं उठने के बाद मची अफरा-तफरी स्थानीय लोगों ने देर रात मॉल से धुआं उठता देखा तो संचालक को सूचना दी। कुछ ही देर में आग तेज हो गई और मॉल के अंदर रखा सामान जलने लगा। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क किया गया और पड़ोस की हाफिज जी गारमेंट्स दुकान को खाली कराया गया।
बैटरियां रखी होने से बढ़ा खतरा मॉल के सौर ऊर्जा स्टोर रूम में बड़ी संख्या में बैटरियां रखी थीं। आग की चपेट में आने से इनके फटने का खतरा बना हुआ था। इसी वजह से दमकल कर्मियों को अंदर जाकर सीधे आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। आसपास की इमारतों को सुरक्षित रखने के लिए दमकल टीमों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार की।
पड़ोसी की छत से मॉल में बनाया रास्ता जब अंदर से आग बुझाना मुश्किल हुआ तो दमकल कर्मियों ने पड़ोसी अनिल राठौर की छत का सहारा लिया। छत से मॉल की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया गया। इसके बाद टीम ने भीतर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। परिवार ने 80 लाख के नुकसान का दावा किया अग्निकांड में मॉल के अंदर रखा अधिकांश सामान जल गया। संचालक लखन गुप्ता के भाई राम जी गुप्ता ने नुकसान करीब 80 लाख रुपये बताया है। घटना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारी को हर संभव मदद का भरोसा दिया। देर रात तक दमकल कर्मी और स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)