शामली में POCSO एक्ट पर जागरूक हुए विद्यार्थी:शिकायत प्रक्रिया और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
शामली के कैराना में शुक्रवार को 1बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बच्चों को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी गई। अपर जिला जज नवीन कुमार सिंह, सुरेंद्र राय, सिविल जज जीनत परवीन, चीफ डीएलएसए आलोक चौहान और लिपिक रवि कुमार ने लैंगिक अपराधों की रोकथाम, शिकायत प्रक्रिया, कानूनी अधिकार व मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच समझाया गया। उन्हें किसी भी गलत गतिविधि या लैंगिक अपराध में चुप न रहने को कहा। अधिकारियों ने सलाह दी कि बच्चे ऐसी स्थिति में तुरंत माता-पिता, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को बताएं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन के निर्देश पर संरक्षण अधिकारी मंजू चौधरी और जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा ने महिला व बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 शामिल हैं। कार्यक्रम में न्यायालय के न्यायाधीश, पीएलवी, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)