आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी

Oct 23, 2026 - 10:21
0
आयुष म्हात्रे ने जांघ के पिछले हिस्से की सर्जरी कराई:2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे, रणजी मैच में चोट लगी थी
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने दाईं जांघ के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग) की सर्जरी कराई है। वे करीब 2-3 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। 19 साल के आयुष 11 अक्टूबर को रणजी ट्रॉफी में चंडीगढ़ के खिलाफ रन लेने के दौरान चोटिल हो गए। वे मुंबई की रणजी टीम के उपकप्तान भी हैं। कोकिलाबेन अस्पताल में सर्जरी हुई मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में गुरुवार को उनकी सर्जरी हुई। BCCI के एक सूत्र के मुताबिक, सर्जरी डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला ने की। सूत्र ने बताया कि सर्जरी सफल रही है। म्हात्रे अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और शुक्रवार सुबह बैसाखी के सहारे धीरे-धीरे चलना भी शुरू कर दिया। IPL के दौरान भी चोटिल हुए थे म्हात्रे यह म्हात्रे का IPL के दौरान बाईं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के बाद पहला मैच था। उन्हें 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए चोट लगी थी। बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद म्हात्रे ने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन महीने बिताए थे। वहां उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन हुआ। मुंबई को ओपनिंग जोड़ी बदलनी पड़ी म्हात्रे की चोट के कारण मुंबई को इस रणजी ट्रॉफी सीजन में दो मैचों में दूसरी ओपनिंग जोड़ी उतारनी पड़ी। चंडीगढ़ के खिलाफ म्हात्रे ने यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग की थी। भारतीय ओपनर के राष्ट्रीय टीम की ड्यूटी पर जाने के बाद हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई के अवे मैच में अंगकृष रघुवंशी और दिव्यांश सक्सेना ने पारी की शुरुआत की। -------------------------------------------- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंडिया-ए के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम जारी, 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल:राइस मारियू कप्तान न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंडिया ए के खिलाफ 3 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम जारी कर ली है। इस टीम में 11 इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। यह सीरीज 24 अक्टूबर से शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User