आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में मौत:खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार खाई में पलटी

Oct 23, 2026 - 10:24
0
आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में मौत:खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, टायर फटने के बाद तेज रफ्तार कार खाई में पलटी
जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर एक कार टायर फटने से खाई में गिर गई। कार में 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह 6 बजे रायसर थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सीओ रामकिशन विश्नोई ने बताया कि हादसे में अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई। जबकि राहुल और अर्पित गंभीर घायल हैं। इन्हें निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी युवक आगरा (यूपी) के रहने वाले थे। खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। अब देखिए- हादसे की PHOTOS… ओवरस्पीडिंग के कारण राजस्थान में बढ़ रहे एक्सीडेंट ट्रांसपोर्ट और पुलिस डिपार्टमेंट के अलग-अलग डेटा के अनुसार राजस्थान देशभर में सड़क हादसों में छठे स्थान पर बना हुआ है। राज्य में वर्ष 2025 में हुए कुल 23,820 हादसों में से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं। इनमें करीब 7,600 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 में हादसे कम हुए, लेकिन मौतें ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में 2024 के मुकाबले 2025 में 1,018 दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 63 फीसदी हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण हो रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User