हाथरस में दूध पीने के बाद बच्चे की मौत:परिवार के 3 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, पिता और भाई अस्पताल में भर्ती
हाथरस के खंदारी गढ़ी मोहल्ले में दूध पीने के बाद गुरुवार की देर रात एक परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें 5 साल के बच्चे आशू की मौत हो गई, जबकि उसके पिता दानिश और 6 साल के भाई शोएब को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली सदर के गिजरौली निवासी दानिश (26) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोहल्ला खंदारी गढ़ी में किराए पर रहता है। वह पिछले 8 दिन से ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया है। वह एक जूते की कंपनी के शोरूम में काम करता है। बीती रात दूध पीने के बाद दानिश और उसके दोनों बेटों आशू व शोएब की तबीयत बिगड़ गई। इनको उल्टियां होने लगी। दूध में जहर देने की भी होने लगी चर्चाएं तीनों को रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने आशू को मृत बताया। दानिश और शोएब को अलीगढ़ भेजा गया है। मोहल्ले में यह चर्चाएं भी होने लगी की कहानी इन तीनों को किसी साजिश के तहत दूध में जहर तो नहीं दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)