अब घर-घर से ई-कचरा भी उठाएगा नगर-निगम, मिलेगा उचित मूल्य:महापौर बोले - सामान्य कचरे में न फेंके ई-वेस्ट, हेल्पलाइन जारी

Sep 25, 2026 - 21:03
0
अब घर-घर से ई-कचरा भी उठाएगा नगर-निगम, मिलेगा उचित मूल्य:महापौर बोले - सामान्य कचरे में न फेंके ई-वेस्ट, हेल्पलाइन जारी
काशी को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम।अब घरों के खराब इलेक्ट्रानिक सामानों को भी उठाएगा और उसका उचित मूल्य भी देगा। इसे लेकर नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। लगातार बढ़ रहा ई-वेस्ट महापौर अशोक तिवारी ने बताया - शहर में लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निस्तारण के लिए निगम ने 'एडमायबिन' को अधिकृत किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुराने और खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में मिलने से रोकना तथा उनका पर्यावरण-अनुकूल तरीके से रिसाइकलिंग सुनिश्चित करना है। घर-घर जाकर इकट्ठा करेगा नगर निगम होगा ई-वेस्ट ​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि अब शहर में घर-घर जाकर ई-वेस्ट का संग्रह किया जाएगा। संस्था द्वारा ई-वेस्ट लेते समय संबंधित नागरिक या संस्थान को उसका उचित मूल्य भी दिया जाएगा। इसके साथ ही आम जनता में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष जागरूकता सत्र और संग्रह अभियान चलाए जाएंगे। यह सेवा केवल घरों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न संस्थानों, उद्योगों और बल्क जनरेटरों से भी पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का संग्रह किया जाएगा। ​ निगम ने की काशीवासियों से अपील निगम ने काशीवासियों से अपील की है कि वे पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स को कल की समस्या न बनने दें। ई-वेस्ट को गीले या सूखे सामान्य कचरे के साथ न मिलाकर अलग रखें और अधिकृत संस्था को ही सौंपें। ई-वेस्ट पिकअप बुक करने के लिए नागरिक क्यूआर कोड या हेल्पलाइन नंबर 8335955000 पर संपर्क कर सकते हैं। चार आसान चरणों में होगी प्रक्रिया ई-वेस्ट देने के लिए नागरिकों को सबसे पहले दिए गए हेल्पलाइन नंबर या QR Code के माध्यम से संपर्क करना होगा। इसके बाद पिकअप का सुविधाजनक समय और तिथि निर्धारित की जाएगी। तय समय पर एडमायबिन की टीम आपके स्थान पर पहुंचकर ई-वेस्ट एकत्र करेगी तथा उसका उचित मूल्य प्रदान करेगी। अंत में, एकत्र किए गए ई-वेस्ट को अधिकृत चैनलों के माध्यम से सुरक्षित चैनलाइजेशन और वैज्ञानिक तरीके से रिसाइकलिंग के लिए भेजा जाएगा। हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उठान नगर आयुक्त ने बताया अभियान के अंतर्गत कंप्यूटर, लैपटॉप, मॉनिटर, मोबाइल फोन, टैबलेट, प्रिंटर, स्कैनर, रेफ्रिजरेटर, फ्रीजर, वॉशिंग मशीन, ड्रायर, एयर कंडीशनर, गीजर, माइक्रोवेव ओवन, किचन उपकरण, बैटरी, सेल, चार्जर, केबल, नेटवर्किंग उपकरण (राउटर, स्विच), स्टेबलाइजर, इनवर्टर, यूपीएस, सर्किट बोर्ड (पीसीबी), होम थिएटर, ऑडियो सिस्टम और टेलीविजन (एलईडी/एलसीडी/सीआरटी) जैसे सभी प्रकार के ई-वेस्ट एकत्र किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User