संतकबीरनगर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे, शिक्षक मौजूद रहेंगे

Sep 25, 2026 - 21:03
0
संतकबीरनगर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद:कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे, शिक्षक मौजूद रहेंगे
संतकबीरनगर में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शनिवार, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश जिले में संचालित सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद स्कूलों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी, लेकिन सभी शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल में मौजूद रहेंगे। उन्हें स्कूल से जुड़ी जरूरी प्रशासनिक और शैक्षिक गतिविधियां पूरी करनी होंगी। नए एडमिशन और शारदा अभियान का काम जारी रहेगा प्रशासन के मुताबिक, मौजूदा शैक्षिक सत्र में नए प्रवेश और शारदा अभियान से जुड़े कार्यों को देखते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। मौसम विभाग ने जिले में गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User