अब्बास अंसारी-निकहत बानो केस की सुनवाई टली:अधिवक्ता के निधन से न्यायिक कार्य ठप, अब 15 अक्टूबर को होगी सुनवाई
चित्रकूट जेल में बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत बानो की जेल में कथित अवैध मुलाकात से जुड़े मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एक अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अब मामले में अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विचाराधीन है। इससे पहले 28 सितंबर को हुई सुनवाई में अब्बास अंसारी और निकहत बानो कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। वहीं आगरा जेल में बंद तत्कालीन जेल वार्डर जगमोहन को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया था। मामले में फराज खान की ओर से दाखिल उन्मोचन (डिस्चार्ज) प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई हुई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। मंगलवार को एक अधिवक्ता के निधन पर न्यायालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायालय ने अगली तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित कर दी। 10 फरवरी 2023 की छापेमारी से सामने आया था मामला यह मामला 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन डीएम और एसपी की संयुक्त छापेमारी के बाद सामने आया था। छापेमारी के दौरान निकहत बानो के जेल अधीक्षक के कमरे में मिलने की बात सामने आई थी। आरोप था कि वह जेल में बंद अपने पति अब्बास अंसारी से नियमों को दरकिनार कर मुलाकात करती थी। मामले की जांच एसआईटी ने की थी। प्रकरण में अब्बास अंसारी और निकहत बानो के अलावा जेल से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों समेत अन्य लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्रों और अन्य कानूनी बिंदुओं पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है। अब मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। उस दिन न्यायालय में मामले से जुड़े लंबित प्रार्थना पत्रों और अन्य कानूनी बिंदुओं पर सुनवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)