अब्बास और निकहत ने दाखिल किया माफीनामा:चित्रकूट जेल में मुलाकात मामले में सुनवाई, अगली तारीख 22 अक्टूबर

Oct 15, 2026 - 19:11
0
अब्बास और निकहत ने दाखिल किया माफीनामा:चित्रकूट जेल में मुलाकात मामले में सुनवाई, अगली तारीख 22 अक्टूबर
बांदा में चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की अवैध मुलाकात के मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान अब्बास अंसारी और निकहत बानो ने अदालत में माफीनामा दाखिल किया। मामले में आरोपी जेल वार्डर जगमोहन के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर करीब आधे घंटे तक बहस हुई। वहीं, अब्बास और निकहत का चालक नियाज भी अदालत पहुंचा और अपनी तारीख कराई। अब मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। 10 फरवरी 2023 को जेल में हुई थी छापेमारी यह मामला 10 फरवरी 2023 का है, जब तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चित्रकूट जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान निकहत बानो जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। उन पर आरोप था कि वह जेल में बंद अपने पति अब्बास अंसारी से नियमों के खिलाफ मुलाकात करती थीं। कई लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा इस मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में अब्बास अंसारी, निकहत बानो, उनके चालक नियाज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को सुनवाई के दौरान जेल वार्डर जगमोहन के डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर बहस हुई। अब अदालत में मामले की अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User