सुल्तानपुर में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट:पूजा समितियों को फायर सेफ्टी उपकरण और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

Oct 15, 2026 - 19:11
0
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट:पूजा समितियों को फायर सेफ्टी उपकरण और सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
सुल्तानपुर में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार शाम 5 बजे डीएम इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में 129 पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और एसपी विनीत जायसवाल आदि प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल, पीएसी और महिला पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में तैनात हैं। विसर्जन घाटों का निरीक्षण हो रहा है। जिन घाटों पर जलस्तर बढ़ा है, वहां गोताखोरों की सूची बन रही है। एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड कंपनी भी ड्यूटी पर है। पूजा समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे फायर सेफ्टी उपकरण और सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा डीजे के प्रयोग को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और केंद्रीय पूजा समिति इस बात को लेकर बेहद सख्त हैं कि डीजे आ सकता है, लेकिन उस पर बेस, बीट, वाइब्रेशन या इस तरह की अन्य चीजें लगाकर लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके और किसी को कोई असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User