अभिषेक सिंहानिया UPCA निदेशक, संजय कपूर यूपी T-20 चेयरमैन बने:AGM में बीसीसीआई उपाध्यक्ष बोले- वाराणसी में जल्द होंगे घरेलू मैच

Sep 30, 2026 - 19:27
0
अभिषेक सिंहानिया UPCA निदेशक, संजय कपूर यूपी T-20 चेयरमैन बने:AGM में बीसीसीआई उपाध्यक्ष बोले- वाराणसी में जल्द होंगे घरेलू मैच
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कानपुर के डॉ. संजय कपूर को लगातार दूसरी बार यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया। चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता को भी कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनर्नियुक्त किया गया। बुधवार को होटल लैंडमार्क में हुई एजीएम में गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह को भी दोबारा गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। वहीं, सभी कमेटियों पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव को दिया गया है। वाराणसी में जल्द होंगे घरेलू क्रिकेट मुकाबले एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को यूपीसीए का लोकपाल और कृष्ण मुरारी को एथिक ऑफिसर नियुक्त किया गया है। वाराणसी में तैयार हो रहे यूपीसीए के नए स्टेडियम को लेकर बताया कि जल्द ही वहां घरेलू क्रिकेट के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले स्थानीय स्तर के मैच कराकर पिच और मैदान की स्थिति को परखा जाएगा। राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष होने वाली बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मेजबानी के लिए काशी स्टेडियम को बड़ौदा के साथ विकल्प के तौर पर रखा गया है। स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में वहां डब्ल्यूपीएल के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं। सीएसजेएमयू के साथ करार की तैयारी कानपुर में कमला क्लब की लीज खत्म होने और ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प का काम शुरू होने को देखते हुए यूपीसीए कानपुर विश्वविद्यालय में बन रहे नए स्टेडियम के साथ एमओयू करने की तैयारी में है। राजीव शुक्ला ने बताया कि शहर में एक स्तरीय मैदान की जरूरत थी, जिसके लिए सीएसजेएमयू से बातचीत चल रही है। करार होने के बाद वहां यूपीसीए की गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी। एजीएम में यूपीसीए अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. उमेर हसन, सीईओ अंकित चटर्जी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User