पुलिस को धक्का देने वाले एक और कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार:गोरखपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतला दहन के दौरान हुआ था बवाल
गोरखपुर में बुधवार को कांग्रेस के एक और कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर बिस्मिल पार्क के पास प्रदर्शन के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने, रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। मामले में पीड़ित दरोगा ने दो नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरिविशाल उर्फ कोदई तिवारी (निवासी रुद्रपुर खजनी) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। एंबुलेंस रोकी और पुलिस से की मारपीट
पीड़ित दरोगा विनोद कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि यह पूरा मामला 28 सितंबर 2026 का है। बिस्मिल पार्क के पास कुछ लोग बिना अनुमति के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए अचानक सड़क पर आ गए, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों को भी जबरन रोका गया। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो वे और उग्र हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पीछे से हमला कर दिया। उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस हंगामे की वजह से सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा।
इस मामले में कैंट थाने में पुलिस पर हमला करने, रास्ता रोकने और कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अन्य की तलाश में पुलिस
कैंट थाना प्रभारी के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर अवनीश कुमार पांडेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। हमें डराने- धमकाने का प्रयास किया जा रहा- जिलाध्यक्ष वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि फर्जी FIR करके हमें डराने- धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इससे मुख्यमन्त्री को खुश करना चाहती है। हम सब लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)