अछल्दा में अमृत भारत ट्रेन से दो युवकों की मौत:एक के हाथ पर 'सांवरिया सरकार' का टैटू मिला

Oct 17, 2026 - 07:28
0
अछल्दा में अमृत भारत ट्रेन से दो युवकों की मौत:एक के हाथ पर 'सांवरिया सरकार' का टैटू मिला
शनिवार सुबह करीब 6.30बजे अछल्दा कस्बे में रेलवे ट्रैक पर हादसा हुआ। क्रॉसिंग 13-बी के पास तेज रफ्तार अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सवा 6 बजे दोनों युवक अछल्दा स्टेशन से क्रॉसिंग की ओर पैदल आ रहे थे। कानपुर जा रही अमृत भारत ट्रेन ने टक्कर मारी। भीषण टक्कर से वे करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। जांच कर ट्रेन आगे बढ़ी। गैंगमैन ने ट्रैक साफ कर आवाजाही सामान्य की। मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है। एक युवक के बाएं हाथ पर 'सांवरिया सरकार' का टैटू बना है। कपड़ों में एक ने ग्रे लोवर-काली टी-शर्ट, दूसरे ने स्लेटी पैंट-चौकड़िया वाली काली शर्ट पहनी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन (64170) सुबह 6:06 बजे अछल्दा स्टेशन आई थी। माना जा रहा है कि दोनों युवक उसी ट्रेन से उतरे थे। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी फफूंद को सूचना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User