देवरिया में स्वास्थ्य समिति की बैठक:सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों के प्रमाण पत्र जल्द जारी करने के निर्देश
देवरिया कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र प्राथमिकता से जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को अपनी ग्राम पंचायतों में नियमित उपस्थित रहने को कहा। बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव, नवजात शिशुओं की देखभाल और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) आईडी बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा टीकाकरण, ई-कवच पोर्टल पर पंजीकरण और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके सिन्हा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)