अधिवक्ता की पिटाई के विरोध प्रदर्शन में सड़क जाम:अवध बस अड्डे के बाहर पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, दोषियों के निलंबन की मांग

Oct 01, 2026 - 20:11
0
अधिवक्ता की पिटाई के विरोध प्रदर्शन में सड़क जाम:अवध बस अड्डे के बाहर पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप, दोषियों के निलंबन की मांग
लखनऊ में विभूतिखंड थाना क्षेत्र में फैजाबाद रोड स्थित अवध बस अड्डे के बाहर गुरुवार शाम करीब सात बजे पुलिसकर्मियों पर एक अधिवक्ता की पिटाई करने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट की। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इससे फैजाबाद रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। अधिवक्ताओं की मांग है कि मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User