पथरदेवा में सेवा संकल्प अभियान:कृषि मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे योजनाओं के लाभ, गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार
देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पथरदेवा परिसर में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता और प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कृषि मंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित किया तथा छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया। शाही ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लोगों का चिह्नांकन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने और विभागीय सेवाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)