अधिवक्ता परिषद की मुरादाबाद जिला इकाई भंग:अजय गुप्ता बने अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की मुरादाबाद इकाई के जिला संयोजक
अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की मुरादाबाद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक बदलाव करते हुए सर्वसम्मति से मुरादाबाद जिला इकाई को भंग कर दिया गया और आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई तदर्थ (एडहॉक) टीम की घोषणा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी और ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यकाल पूरा होने पर भंग हुई मुरादाबाद इकाई मुरादाबाद जिला इकाई का वर्तमान कार्यकाल पूरा होने के चलते, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष की मोबाइल पर प्राप्त अनुमति के बाद उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह तोमर द्वारा मुरादाबाद इकाई को भंग करने की घोषणा की गई। इसके तुरंत बाद, आगामी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें अजय गुप्ता को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
मुरादाबाद इकाई की नई जिम्मेदारी सूची
संयोजक: अजय गुप्ता
सह-संयोजक 1: देवेश वशिष्ठ
सह-संयोजक 2: आशुतोष शर्मा
सह-संयोजक 3: रवि प्रकाश राय नवंबर में होने वाली प्रदेश परिषद बैठक पर हुई चर्चा बैठक के दौरान आगामी 14 व 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली 'प्रदेश परिषद' की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय मंत्री चरण सिंह त्यागी और प्रांत महामंत्री प्रमोद कुमार द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमों के गठन और पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष कमल सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य पदम सिंह, ब्रज प्रांत के मंत्री विचित्र शर्मा सहित मुरादाबाद कार्यकारिणी के कई दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)