रहिनियापुर में स्वरोजगार एवं उद्यमिता कार्यक्रम शुरू:ग्रामीणों को दिया गया मार्गदर्शन, 30 लोगों ने भाग लिया

Sep 27, 2026 - 09:38
0
रहिनियापुर में स्वरोजगार एवं उद्यमिता कार्यक्रम शुरू:ग्रामीणों को दिया गया मार्गदर्शन, 30 लोगों ने भाग लिया
कानपुर के रहिनियापुर में ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से स्वरोजगार एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वैभव शर्मा रहे, जिनकी देखरेख में आयोजित इस सत्र में ग्राम के चयनित 30 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर युवा उद्यमी प्रखर त्रिपाठी एवं डीआरपी (DRP) शिवम त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी और उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराते हुए स्वरोजगार स्थापित करने तथा उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User