अग्निसुरक्षा पर शिक्षकों को प्रशिक्षण:उपकरणों के सही उपयोग और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फर्रुखाबाद में शुक्रवार को शिक्षकों को अग्निसुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन टीम ने आग लगने के प्रमुख कारणों, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति का लाइव डेमो प्रस्तुत कर आग पर नियंत्रण पाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ विद्यालयों एवं समाज में भी अग्निसुरक्षा संबंधी जागरूकता का प्रसार कर सकें। शिक्षकों ने इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण को जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया। यह कार्यक्रम मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद फर्रुखाबाद के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन केंद्र फतेहगढ़ प्रांशु अवस्थी ने अपनी टीम के साथ किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)