काशी में गंगा में उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर:किया टच एंड गो रिहर्सल, 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा एयर शो
वाराणसी में प्रस्तावित भव्य एयर शो से पहले वायुसेना लगातार तैयारियों को परख रही है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर बाद सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर काशी विश्वनाथ धाम के सामने गंगा के ऊपर पहुंचा। हेलीकॉप्टर ने हवा में कई चक्कर लगाए। इसके बाद गंगा की सतह के करीब पहुंचकर टच एंड गो का अभ्यास किया और फिर वापस आसमान में उड़ गया। हेलीकॉप्टर को विश्वनाथ धाम के सामने गंगा के ऊपर उड़ान भरते देख लोग भी उसे निहारते नजर आए। कुछ देर तक अभ्यास करने के बाद हेलीकॉप्टर वहां से निकल गया। एयर शो से पहले सेना और वायुसेना की टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। विश्वनाथ धाम के सामने सेना का चिनूक पहुंचा
वाराणसी में होने वाले एयर शो की तैयारियां 84 घाटों और गंगा के उसपार 10 घाटों पर चल रही है। सभी जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। तीन दिन पहले जहां रविदास घाट पर सेना के हेलीकॉप्टर ने व्यवस्थाएं परखीं थीं और सील कमांडों गंगा की धारा में हेलीकॉप्टर से क्रूज पर उतरे थे। वहीं शुक्रवार की दोपहर बाद सेना का हेलीकॉप्टर विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र में पहुंचा और हवा में कई चक्कर लगाया। यहां सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर पहुंचा था। गंगा में नीचे उतरा किया टच एंड गो
कुछ ही देर बाद सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर गंगा में नीचे उतरा और टच एंड जो का रिहर्सल कर वापस हवा में लौट गया और नज़रों से ओझल हो गया। सेना अपनी लगातार तैयारियां परख रही है। क्या हैं चिनूक हेलिकॉप्टर्स?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)