प्रयागराज में कांग्रेस का पोस्टर से सियासी संदेश:पोस्टर पर लिखा - अब ब्राह्मण शंख बजाएगा दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक चलता जाएगा

Oct 03, 2026 - 12:58
0
प्रयागराज में कांग्रेस का पोस्टर से सियासी संदेश:पोस्टर पर लिखा - अब ब्राह्मण शंख बजाएगा दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक चलता जाएगा
कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रयागराज में पोस्टर के जरिए सियासी संदेश देने की कोशिश की गई है। संगम नगरी में कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है— अब ब्राह्मण शंख बजाएगा, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक चलता जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और प्रवक्ता हसीब अहमद की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रमोद तिवारी की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। पोस्टर के जरिए कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मण वोटर्स को साधने का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश के तौर पर इसे देखा जा रहा है। पोस्टर सामने आने के बाद प्रयागराज में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ब्राह्मण समुदाय को अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति बना रही है। पोस्टर में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों का जिक्र कर कांग्रेस अपने पारंपरिक वोट बैंक को भी संदेश दे रही है कि वह सभी वर्गों के साथ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। पोस्टर वार के बाद विपक्षी दलों ने भी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है और सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User