संभल में डेयरी संचालकों पर सख्ती, ₹50 यूजर चार्ज लगेगा:पशुओं के लिए रूट तय, 15 से ज्यादा होने पर प्रदूषण NOC लेनी होगी
संभल में डेयरी संचालकों के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब हर पशु पर 50 रुपए यूजर चार्ज देना होगा। डेयरी से निकलने वाली गंदगी नगर पालिका की गाड़ी उठाएगी। पशुओं के चराने और नहलाने के लिए भी रूट तय किया जाएगा। 15 से ज्यादा पशु रखने वाले डेयरी संचालकों को प्रदूषण संबंधी NOC लेनी होगी। SDM संभल विकास चंद्र ने बुधवार शाम 6 बजे इसकी जानकारी दी। गंदगी और सार्वजनिक परेशानी की शिकायतें मिली थीं तहसील समाधान दिवस में शहर की डेयरियों और पशुओं से जुड़ी गंदगी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंचा। बीएनएसएस की धारा 152 के तहत वाद दर्ज कर डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए। सभी पक्षों को सुनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने आदेश पारित किया। हर पशु पर रोजाना 50 रुपए यूजर चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट ने वातावरण प्रदूषण और सार्वजनिक न्यूसेंस से जुड़े 20 वादों में सुनवाई की। आदेश के तहत नगर पालिका डेयरी से निकलने वाली गंदगी उठाएगी। इसके लिए पशुपालक से प्रत्येक पशु पर रोजाना 50 रुपए यूजर चार्ज लिया जाएगा। पशुओं के आने-जाने का रूट होगा तय पशुओं को चराने और नहलाने के लिए भी निर्धारित रूट का इस्तेमाल करना होगा। पशुपालक मनमाने तरीके से रास्तों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि इससे शहर में पशुओं के आवागमन और उनसे होने वाली सार्वजनिक परेशानी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। 15 से ज्यादा पशु रखने पर NOC जरूरी नए आदेश के मुताबिक 15 से अधिक पशु रखने वाले डेयरी संचालकों को प्रदूषण संबंधी NOC लेनी होगी। प्रशासन के अनुसार इसका उद्देश्य डेयरी संचालन से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है। 20 डेयरियों का निरीक्षण किया गया था मौहल्ला कोट पूर्वी के रामवीर और सभासद गगन वार्ष्णेय आदि की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने 11 जुलाई 2025 और 21 फरवरी 2026 को डेयरियों का निरीक्षण कराया था। गुफरान, विक्की, भगवानदास, सुल्तान, तुषार, अरमान, जाहिद, मुर्शर्रफ, नावेद, अबरार, हनीफ, आसिफ, गौरव, चांद बाबू, सलमान, दिनेश, हरपाल, बाबी, शफीक और संजय पाल की डेयरियां जांच के दायरे में थीं। नालियों में गोबर बहाने की मिली थी शिकायत निरीक्षण के दौरान गोबर और गंदगी नाली में बहाने की स्थिति सामने आने की बात कही गई। मौके पर गंदगी का माहौल भी मिला था। इसके बाद संबंधित डेयरी संचालकों को नोटिस जारी किए गए और वाद की प्रक्रिया शुरू की गई। कई इलाकों में डेयरी संचालन पर उठे सवाल मौहल्ला देहली दरवाजा डहरिया, कोट गर्वी तबेला और हातिम सराय में रेलवे स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में डेयरी संचालन की बात सामने आई है। प्रशासन के अनुसार कुछ स्थानों पर डेयरियां नियमों के विपरीत संचालित होने की शिकायतें भी मिली हैं। आदेश का कराया जाएगा अनुपालन SDM विकास चंद्र ने बताया कि आदेश का अनुपालन कराया जाना है। प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से शहर की साफ-सफाई, लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक न्यूसेंस को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)