AIMIM कानपुर की 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी:नगर अध्यक्ष बोले- गठबंधन होने पर सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के साथ पार्टी रहेगी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने कानपुर में संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 सितंबर को सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेसी ने शहर के बाबूपुरवा में जनसभा की थी, अब पार्टी की समीक्षा बैठक में ऐलान कर दिया गया है, कि कानपुर की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। AIMIM के कानपुर नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी ने कहा शहर की 7 विधानसभा सीटों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर छावनी, महाराजपुर और घाटमपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं। ऐसी विधानसभा जहां से उम्मीदवार सामने आएं हैं, बैठक में फैसला लेकर ऐलान कर दिया गया है कि हम इन सीटों पर चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन होने की स्तिथि में जहां से पार्टी का निर्देश होगा वहां से उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसके अलावा जहां गठबंधन का प्रत्याशी होगा उसे सहयोग किया जाएगा। यूथ नगर अध्यक्ष उमर मारूफ ने कहा कि अभी तक 3 सीटों चुनाव लड़ने का ऐलान था, लेकिन जब बैठक में समीक्षा हुई तो पाया कि कि अन्य विधानसभा में भी पार्टी के सदस्य सक्रिय हैं, वहां से भी लोग चुनाव लड़ने की स्थिति में हैं। इसलिए फैसला किया गया है, अब जहां से पार्टी की स्थिति मजबूत दिख रही है, वहां से प्रत्याशी उतारा जाएगा। कानपुर की इन 7 सीटों पर तैयारी
212 - गोविंद नगर
213 - सीसामऊ
214 - आर्य नगर
215 - किदवई नगर
216 - कानपुर छावनी
217 - महाराजपुर
218 - घाटमपुर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
यूथ नगर अध्यक्ष उमर मारूफ ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने की दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी
पार्टी नेता सय्याद सलमान ने कहा कि इत्तेहाद, संगठन और जनता के हक की आवाज को लेकर AIMIM कानपुर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम निर्णय पार्टी के अधिकृत नेतृत्व की ओर से नियमानुसार किया जाएगा। AIMIM की ओर से कहा गया है कि पार्टी कानपुर की सभी 7 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)