बाग में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष:सुल्तानपुर में अज्ञात के खिलाफ FIR, जांच शुरू

Oct 01, 2026 - 14:04
0
बाग में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष:सुल्तानपुर में अज्ञात के खिलाफ FIR, जांच शुरू
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पास एक बाग में बुधवार रात गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग देखते ही देखते मौके पर जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई पूरी करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने थाने पर तहरीर थाने पर दिया जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की। तहरीर के अनुसार, 30 सितंबर को गोसाईंगंज थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार अपने हमराही पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल पप्पू कुमार, कांस्टेबल संजय यादव एवं कांस्टेबल दीपक कुमार के साथ चौकी द्वारिकागंज क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि द्वारिकागंज रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित एक बाग में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े हुए हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बाग में छानबीन करने पर गोवंशीय पशु का एक पैर, खून और एक टूटी हुई रस्सी बरामद हुई। मांस बिक्री के उद्देश्य से पशु का वध पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मांस बिक्री के उद्देश्य से पशु का वध किया गया और अवशेषों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। ​पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मौके पर मिले अवशेषों, खून और रस्सी की वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराई। पशु चिकित्साधिकारी से पत्राचार किया इसके बाद गड्ढा खुदवाकर अवशेषों को विधिवत दफना दिया गया। मामले के संबंध में पुलिस द्वारा पशु चिकित्साधिकारी से पत्राचार किया गया है। उपनिरीक्षक अशोक कुमार की तहरीर के आधार पर गोसाईंगंज थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की आगे की विवेचना एवं निष्पक्ष जांच उपनिरीक्षक सुनील सिंह यादव को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User