अजान पर कार्रवाई से पहले बातचीत करे प्रशासन:बिजनौर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जिला इकाई ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी से संपर्क करने की मांग की गई है। संगठन ने कहा कि जिले की मस्जिदों में शासन के तय ध्वनि मानकों के हिसाब से ही अजान दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सभी थाना प्रभारियों को मानकों के अनुरूप ही कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन में नजीबाबाद में एक मस्जिद के मुअज्जिन को तेज आवाज में अजान देने के आरोप में जेल भेजने का भी जिक्र किया गया। संगठन ने बताया कि मुअज्जिन और इमाम मस्जिद कमेटी के अधीन काम करते हैं। अगर कहीं अजान की आवाज मानकों के हिसाब से नहीं है, तो कार्रवाई से पहले कमेटी से बात की जाए। जमीयत ने शांति बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग का भरोसा भी दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)