अजय राय हत्याकांड में गवाह संजय राय की गवाही:अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 की अदालत में हुई, अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को

Oct 15, 2026 - 18:55
0
अजय राय हत्याकांड में गवाह संजय राय की गवाही:अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 की अदालत में हुई, अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को
जौनपुर के लालगंज ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में गुरुवार को 2 बजे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 की अदालत में गवाही हुई। मामले में गवाह संजय राय अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली तारीख 23 अक्टूबर तय की है। अजय राय की हत्या 2 नवंबर 2003 को जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में केशव पुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोली मारकर की गई थी। इस मामले में माफिया ध्रुव सिंह, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना और अनिल यादव आरोपी हैं। सुनवाई के दौरान संजय राय पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचे थे। गवाही पूरी होने के बाद अगली सुनवाई के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय हुई। इस दौरान वरिष्ठ वकील अवधेश सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह और संजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User