संभल में आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत:किसान को ₹55,000 का नुकसान, गांव धनीपुर की घटना, बारिश से 3 डिग्री गिरा तापमान

Oct 15, 2026 - 18:55
0
संभल में आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत:किसान को ₹55,000 का नुकसान, गांव धनीपुर की घटना, बारिश से 3 डिग्री गिरा तापमान
संभल में काले बादल और बारिश के साथ चली तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गई। किसान को ₹55,000 से अधिक की हानि हुई है, बुधवार की दोपहर 02 बजे घटना हुई और 3 घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से मृतक तीनों पशुओं को गड्ढा खोदकर दवा दिया गया है। उक्त पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई क्षेत्र के गांव धनीपुर का है। गांव निवासी सुरेश यादव पुत्र महेश के घेर में आठ पशु बंधे थे, जिसमें दो वर्ष की भैंस की बछिया, बछड़ा और 1 वर्ष की गाय की बछिया की आकाशीय बिजली गिरने के बाद तड़पकर मौत हो गई। पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन करके बुलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सुरेश ने ग्रामीणों की मदद से शाम 05 बजे उन्हें बड़ा गड्ढा खोदकर दवा दिया है। सुरेश ने बताया कि काफी देर से रिमझिम बारिश हो रही थी उससे बचने के लिए पशुओं को घर के अंदर बांध दिया था। तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन छोटे पशुओं की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस जनहानि में उन्हें करीब ₹55,000 की आर्थिक क्षति पहुंची है। जनपद संभल के मौसम में आज फिर हुई रिमझिम बारिश के बाद करवट ली है। सुबह के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट आई है, वहीं 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक हफ्ते में तीन बार बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदला है 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं से ठंडक बढ़ गई जहां पिछले तीन दिन से दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी थी। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने का अलर्ट जारी किया है। रिमझिम बारिश में स्कूल के बच्चे दोपहर को 03 बजे हुई छुट्टी के बाद देखते हुए घर तक पहुंचे हैं। स्थानीय निवासी इब्राहिम ने बताया कि पिछले 15 दिन से मौसम बार-बार बदल रहा है आज भी गुरुवार को दोपहर में हुई बारिश से ठंडक बहुत ज्यादा बढ़ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User