गोरखपुर में 1100 कन्याओं का पूजन:9 स्वरूपों में सजीं कन्याएं, वैदिक मंत्रोच्चार संग उतारी गई आरती
गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आर्यनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 1100 कन्याओं का पूजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, गोरखपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कन्या पूजन का आयोजन हुआ। कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में सजाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति, अध्यक्ष, भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन नारी शक्ति और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में गोरक्षपीठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, विधायक प्रदीप शुक्ला और व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। स्वागत बृजेश मणि मिश्रा ने किया, संचालन शीतल कुमार मिश्रा ने किया और आभार संयोजक सोनिका खरवार ने व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)