अकबरपुर में रक्तदान शिविर:रक्तदान के साथ हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण
कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को संकल्प सेवा समिति की ओर से माती रोड, अकबरपुर स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक रामनारायण कटियार के आवास पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अविनाश चौहान ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। समिति ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में क्षेत्राधिकारी यातायात अकबरपुर विनय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, भूतपूर्व सैनिक अमित कटियार, शिक्षक अजीत कटियार, मुख्य आरक्षी भुवनेश कुमार, यातायात निरीक्षक विवेक सिंह और शिक्षक अखिलेश कटियार समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि अकबरपुर में यह तीसरा रक्तदान शिविर है। आगे भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। आईक्यू हॉस्पिटल कानपुर की टीम ने रक्तदाताओं और उपस्थित लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)