कासगंज में खसरे से भाई-बहन की मौत:दोनों बच्चों की मौत प्रशासनिक रिकॉर्ड में दर्ज, गांव में अलर्ट जारी

Oct 03, 2026 - 07:29
0
कासगंज में खसरे से भाई-बहन की मौत:दोनों बच्चों की मौत प्रशासनिक रिकॉर्ड में दर्ज, गांव में अलर्ट जारी
कासगंज-बदायूं जिले की सीमा पर स्थित गांव कादरबाड़ी में खसरे से भाई-बहन की मौत हो गई। गांव निवासी इस्माइल के 10 साल की बेटी सबरीन और 8 साल के बेटे फैजान की बीमारी के कारण जान चली गई। दोनों बच्चों की मौत प्रशासनिक रिकॉर्ड में भी दर्ज की गई है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और बाद में दोनों की मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजन सदमे में हैं। यह मामला कासगंज और बदायूं जिले की सीमा से जुड़े गांव का है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव में 5 अन्य बच्चों के सैंपल भी लिए हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User