शाहजहांपुर में स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग:लोग ईंट-मिट्टी फेंककर बुझाने लगे, देखते ही देखते जलकर राख हुई
शाहजहांपुर में एक बाइक में पेट्रोल डालने के बाद आग लग गई। यह घटना सिंधौली थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के पास एक खाली मैदान में हुई। बाइक स्टार्ट न होने पर मालिक ने उसमें पेट्रोल डालकर स्टार्ट करने की कोशिश की थी। घटना गुरूवार रात करीब 10 बजे की है लेकिन जलती बाइक के वीडियो शुक्रवार की रात सामने आए हैं। ये बाइक सिंधौली थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले व्यक्ति की बताई गयी है। पेट्रोल डालते ही एक चिंगारी निकली और बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोग घबरा गए और बाइक से दूर हट गए।
लोगों ने आग बुझाने के लिए मौके पर पड़ी ईंटें और मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया, लेकिन आग और भड़कती गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सिंधौली थाना निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि चिंगारी से बाइक में आग लगी थी। मालिक के कागजात जांचने के बाद बाइक उसे सौंप दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)