अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक:लखनऊ में UPI लेनदेन पर MDR सीमा बढ़ाने की उठाई मांग
लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक दारुलशफा स्थित संगठन मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में 15 अक्टूबर से यूपीआई (UPI) पर प्रस्तावित एमडीआर (MDR) को लेकर गहन चर्चा की गई। संगठन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से मांग की कि राष्ट्रहित में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर की छूट सीमा ₹2,000 से बढ़ाकर ₹10,000 तथा मासिक सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख की जाए। संदीप बंसल ने घोषणा की कि 2 से 4 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सांसदों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में स्वदेशी व्यापारी कुंभ की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल ने बताया कि आगामी 30 दिनों में विधानसभावार इकाइयों तथा 21 अक्टूबर तक युवा व महिला प्रदेश इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, अनुपम अग्रवाल, अतुल गुप्ता, आकाश गौतम, अनीता जायसवाल, एकता अग्रवाल, हिमांशु मालवीय, जगदीश रायतानी, शाह आलम मंसूरी और अनिल कुमार गुप्ता समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)