अखिलेश बोले- बृजभूषण से मेरे बहुत अच्छे संबंध:पूर्व IAS दिव्या मित्तल को भी सपा ज्वाइन करने का ऑफर, दावा- कई BJP विधायक संपर्क में
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार, 30 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर उन्होंने दावा किया- 'बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। लेकिन सवाल ये है कि हम उन सबको एडजस्ट कैसे करेंगे? हम किसी से झूठा वादा करके वादाखिलाफी नहीं करना चाहते।’ अखिलेश ने कहा- 2027 में सपा की सरकार बनती है तो किसानों को मुफ्त सिंचाई, 24 से 48 घंटे में गन्ना भुगतान और सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस बार पश्चिमी यूपी में सपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा। 2022 में जो लोग जीते थे, वे भी सपा के वोट से ही जीते थे। अखिलेश बोले- जिसकी संख्या ज्यादा है, उसे मिले मौका राज्यसभा में तीसरे प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संख्या बल के हिसाब से फैसला होना चाहिए। जिसकी संख्या ज्यादा है, उसे मौका मिलना चाहिए। जब वोटों की गिनती पूरी हो जाएगी, तब तीसरे प्रत्याशी का फैसला सार्वजनिक कर दिया जाएगा। ब्रजभूषण से अच्छे संबंध, पूर्व IAS को दी गमछा बदलने की सलाह सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच अखिलेश यादव ने कई नेताओं पर खुलकर बयान दिए। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा, ‘मेरे और उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। यूपी के विकास के मुद्दे पर हम सब एक हैं।’ पूर्व IAS दिव्या मित्तल का जिक्र करते हुए अखिलेश ने चुटकी ली। कहा, ‘अब उनको भी तय करना पड़ेगा कि वे हरा और लाल रंग का गमछा डाल लें।’ अखिलेश यादव ने एक बार फिर दोहराया कि इस बार रायबरेली में 'लोधी बनाम योगी' का मुकाबला देखने को मिलेगा। धनराज को क्यों बनाया प्रत्याशी? सोशलिज्म का गणित समझाया उद्योगपति धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के फैसले पर उठ रहे सवालों का भी अखिलेश ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें एक नई पीढ़ी और नई सोच के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौका मिला है। कॉर्पोरेट जगत में कई दलों का दबदबा है, लेकिन कई उद्योगपति समाज के लिए लगातार काम करते हैं। ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया हमेशा समाज में बराबरी की बात करते थे। कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जो अपने यहां उद्योगपतियों को न बुलाए। प्रदेश में जब उद्योग बढ़ेगा, तभी आय बढ़ेगी और उसी से समानता आएगी।’ उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था केवल 'चढ़ावा चोरी' से नहीं बन सकती, इसके लिए ठोस विजन चाहिए। किसानों के लिए बड़ा ऐलान: 24 से 48 घंटे में भुगतान, मुफ्त सिंचाई किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने मौजूदा सरकार में खाद और यूरिया के संकट पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नैनो खाद के पक्ष में सपा बिल्कुल नहीं है। सपा सरकार आने पर किसानों के लिए वादे- अखिलेश बोले- हरा और लाल मिलेगा तो दिखने लगेगा सपा का रंग अखिलेश ने चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘हरा रंग हमारे किसान भाइयों का है और लाल रंग समाजवादियों का है। जब ये दोनों रंग मिल जाएंगे, तो पूरे प्रदेश में सपा का रंग दिखने लगेगा।’ कांग्रेस के साथ गठबंधन पर अखिलेश ने कहा, 'जो गठबंधन था, वही रहेगा। हमारे लिए सीटों का आधार सिर्फ और सिर्फ 'जीत' है। विपक्षी दल अलग दिखते हैं लेकिन सब साथ हैं।' ‘2022 के चुनाव में चुनाव आयोग ने वोट काटने का काम किया’ बीजेपी के नए दफ्तर पर निशाना साधते हुए अखिलेश बोले, ‘भाजपा को इतना बड़ा कार्यालय बनाने की क्या जरूरत थी? वे चुनाव आयोग (ECI) के दफ्तर में ही एक फ्लोर किराए पर ले लेते। 2022 के चुनाव में चुनाव आयोग ने वोट काटने का काम किया था।’ संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10 लाख का जुर्माना लगाए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। चप्पल पहनकर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। एक गलती को छिपाने के लिए दूसरा गलत एनकाउंटर कर दिया जाता है। अंत में अखिलेश यादव ने कहा कि 10 साल में यह सरकार किसानों को एक बिजली का कारखाना तक नहीं दे सकी। इस बार प्रदेश की जनता 'नकली योगी' को सत्ता से हटाने जा रही है। ------------- ये भी पढ़ें- भास्कर इंटरव्यू 'गद्दार कहलाना मंजूर, सनातन से समझौता नहीं': अखिलेश के 'भगोड़े को जीतने नहीं देंगे' बयान पर मनोज पांडे बोले- ये सिर्फ अहंकार अखिलेश यादव की 'PDA रथ यात्रा' और उनके 'भगोड़े को जीतने नहीं देंगे' वाले बयान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे कहते हैं- ये लोकतंत्र का मजाक है। चुनाव विक्रमादित्य मार्ग से नहीं, बल्कि ऊंचाहार की जमीन पर लड़ा जाएगा। वहां की जनता 2027 में करारा जवाब देगी। मनोज पांडे से दैनिक भास्कर की खास बातचीत पढ़िए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)