अखिलेश यादव पर फिर की अभद्र टिप्पणी, एक और FIR:गोंडा में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला पर दर्ज हुआ पांचवा मुकदमा

Oct 18, 2026 - 18:26
0
अखिलेश यादव पर फिर की अभद्र टिप्पणी, एक और FIR:गोंडा में सोशल मीडिया क्रिएटर पल्लवी शुक्ला पर दर्ज हुआ पांचवा मुकदमा
गोंडा में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने और धमकी देने के आरोप में पल्लवी शुक्ला के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा कार्यकर्ता दुर्गेश कुमार की तहरीर पर 17 अक्टूबर को कौड़िया थाने में भारतीय न्याय संहिता की तीन धाराओं में केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस पल्लवी शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गोंडा नगर कोतवाली और कौड़िया थाने में उनके खिलाफ अब तक कुल पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। दुर्गेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बौनापुर गांव की रहने वाली पल्लवी शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीडियो में यादव समाज के प्रति भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया और अखिलेश यादव के गोंडा आने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, पल्लवी शुक्ला ने शनिवार, 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे जमानत मिलने के बाद एक और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। इस वीडियो को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों में नाराजगी है। मुकदमे की कॉपी रविवार देर शाम सामने आई। कौड़िया थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि दुर्गेश कुमार की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) और 356(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पल्लवी शुक्ला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले कटरा विधानसभा प्रभारी वकार खां की तहरीर पर भी पल्लवी शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर चालान किया था। इसके बाद करनैलगंज के एसडीएम ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी थी। जमानत मिलने के बाद भी पल्लवी शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया था। इसी वीडियो के आधार पर शिकायत देकर उनके खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User