कानपुर में फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता:180 विद्यार्थियों ने भाग लिया, 25 अक्टूबर परिणाम उपरांत मिलेगा नकद पुरस्कार
कानपुर में बिल्हौर के उत्तरीपुरा स्थित सेवा मंदिर इंटर कॉलेज में श्री बालाजी कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में सातवीं फेस्टिवल टेस्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से 12 तक के 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोपहर 3 से 4 बजे तक आयोजित परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर दिए। आयोजक घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम 25 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 20 हजार, द्वितीय को 10 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष 10 विद्यार्थियों को ट्रॉफी और मेडल तथा अगले 10 विद्यार्थियों को मेडल और उपहार दिए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)