लखनऊ में नवरात्रि पर महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन:सातवें दिन सामूहिक नृत्य और भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर, 15 साल से जारी परंपरा
लखनऊ के गोमती नगर के शिवभोला मंदिर में नवरात्रि के सातवें दिन भक्ति का अलग ही रंग नजर आया। महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन और नृत्य का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने एक साथ तालियां बजाकर और नृत्य कर माता रानी की आराधना की। भक्ति और उल्लास का माहौल बना कीर्तन में मैया तेरे दरबार की’, ‘अंबे तू है जगदंबे काली’, ‘माता के भवन में आज रंग बरसे’ और ‘लाल चुनरिया वाली मैया’ जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की धुन पर महिलाएं भाव-विभोर होकर झूमती नजर आईं। देर तक मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। पारंपरिक देवगीतों से सजा कीर्तन आयोजन की पदाधिकारी रीना सेक्ससेना ने बताया कि महिला समूह की ओर से नवरात्रि में शिवभोला मंदिर में रोजाना भजन-कीर्तन कर माता रानी की आराधना करता आ रहा है।मिथलेश मौर्या ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है। इसके जरिए महिलाओं को एकजुट करना और आपसी जुड़ाव बढ़ाना भी है। माता के जयकारे लगाए महिलाएं एक जैसे रंग की साड़ियां पहनकर शामिल होती हैं। नवरात्रि के हर दिन साड़ी का रंग बदला जाता है। इससे मंदिर परिसर में नवरात्रि के अलग-अलग रंगों के साथ महिलाओं की एकजुटता और भक्ति भी दिखाई देती है। सामूहिक कीर्तन के दौरान महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया और माता के जयकारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)