अखिलेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे:9 अक्टूबर को बलिया के गोसाईंपुर आएंगे, परिजनों से करेंगे मुलाकात

Oct 02, 2026 - 07:58
0
अखिलेश यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे:9 अक्टूबर को बलिया के गोसाईंपुर आएंगे, परिजनों से करेंगे मुलाकात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्टूबर को बलिया आएंगे। वे सिकंदरपुर तहसील के गोसाईंपुर पहुंचकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि देंगे। अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट विमान से आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां से 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से बलिया के गोसाईंपुर स्थित हेलीपैड पर 11:45 बजे पहुंचेंगे। वे रामगोविन्द चौधरी के आवास पर जाकर उनके परिवार से मिलेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे देवरिया जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User